फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'SP अपना कराए DNA टेस्ट तो बलात्कारी ही मिलेंगे'

Fri, 02 May 2014 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने सपा के नेता अबू आजमी के बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


मिश्री ने कहा है कि अगर सपा का डीएनए टेस्ट कराया जाए, तो उसमें से बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और दंगे फैलाने वाले लोग ही मिलेंगे।

बताते चले कि गुरूवार को संतकबीरनगर में सपा के नेता अबू आजमी ने मुस्लिमों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी और बसपा ने इसी बयान का जवाब दिया है।

क्या कहा था अबू आजमी ने

सपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का मानना है कि जो सपा को वोट न दे वो सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता।

आजमी का यह विवादास्पद बयान नजरिया खलीलाबाद में नूरी मस्जिद के पास आयोजित चुनावी सभा में सामने आया।

बुधवार रात नूरी मस्जिद के पास की सभा में कब इतनी बड़ी और बेतुकी बात बोल गए, खुद उन्हें भी इसका अंदाज नहीं होगा। सभा में उन्होंने सपा की खूबियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

सी पी राय ने झाड़ा पल्ला

आजमगढ़ में सपा सुप्रीमो के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के महासचिव सी पी राय ने कहा कि इस देश में हर व्यक्ति वोट करने के लिए स्वतंत्र है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अबू आजमी ने जो भी कुछ है, वह अति उत्साह में आकर बोल गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी उनकी इस विचारधारा से कतई सहमत नहीं है।

यह उनकी निजी राय हो सकती है, पार्टी की नहीं। श्री राय ने यह भी कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें