फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहनों से संबंध बनाने का दबाव डालने पर हुई थी सराफ की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी सराफ रूप नारायण सोनी (65) हत्याकांड का दुबग्गा पुलिस ने राजफाश किया है। सराफ की हत्या सगी बहनों से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने पर की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग सगी बहनों को सुधार गृह भेजा गया है। आरोपियों के पास सराफ की दुकान से लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए हैं।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, रईसनगर ढाल तहसीनगंज निवासी गोलू, विनय कुमार और हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गोलू और विनय ने बताया कि दोनों किशोरियां मौसेरी बहने हैं। सगी बहनों ने सराफ से ब्याज पर रकम ली थी। रकम वापस न कर पाने पर सराफ दोनों पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन




बहनों ने यह जानकारी उन्हें दी। दोनों ने साथी हंसराज को बुलाया और हत्या की साजिश रच डाली। 18 मार्च को रूप नारायण सोनी दुबग्गा स्थित सीता विहार कॉलोनी में ताड़ी खाना रोड स्थित अपनी दुकान पवन ज्वैलर्स पहुंचे। शाम के समय सराफ सगी बहनों के घर ब्याज मांगने के बहाने पहुंच गए।

आरोपियों ने बताया कि सराफ, सगी बहनों पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। उधर, साजिश के तहत गोलू, विनय और हंसराज घर में पहले से मौजूद थे। सगी बहनों के आवाज देने पर तीनों आ गए और सराफ पर ईंट से हमला कर दिया।



हत्या कर एंबुलेंस से फेंका शव

आरोपियों ने रूप नारायण की हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए हंसराज की निजी एंबुलेंस में शव रखकर मड़ियांव इलाके में पहुंचे। घैला पुल के पास सन्नाटा देखकर एंबुलेंस से शव निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया और लौट आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एंबुलेंस बरामद की है।

चाबी लेकर खोला ताला, बटोर ले गए जेवर



आरोपियों ने सराफ के पास से दुकान की चाबी ले ली थी। वारदात के बाद सभी दुकान पहुंचे और ताला खोलकर सारा जेवर उठा ले गए। किसी को शक न हो, इसके लिए बाहर से ताला भी बंद कर दिया। 19 मार्च को सराफ के दामाद नागेंद्र जब दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन




गिरवी रखे थे जेवर, लूट का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 143 ग्राम सोना, पांच किलो 208 ग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि सगी बहनों की मां ने सराफ के पास रकम लेने के बाद जेवर गिरवी रखे थे। सराफ ब्याज की रकम लेने के लिए सगी बहनों के घर जाते थे। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को सराफ के बेटे नीलेश ने चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार रात 23 मार्च मड़ियांव में घैला पुल के पास उनका शव मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें