फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के समय कार में ही नहीं था अमरमणि त्रिपाठी!

Thu, 30 Jul 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा की मां सीमा सिंह ने बुधवार को एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव को दिए बयान में नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त अमनमणि कार में था ही नहीं। उसने किसी दूसरी जगह पर सारा की हत्या की।
विज्ञापन


इसके बाद शव कार की अगली सीट पर डालकर किसी वाहन से धक्का दे दिया। सीमा ने यह भी कहा कि नौ जुलाई की सुबह जब वह सारा को घुमाने के बहाने घर से लेने आया था तब सफेद शर्ट पहनी थी जबकि घटनास्थल पर उसकी शर्ट बदली हुई थी। एएसपी ने सीमा सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं।

सीमा सिंह ने बताया कि सुबह जब अमनमणि सारा को लेने आया था, उस वक्त वह सो रही थीं। आहट से नींद खुली और उन्होंने सफेद शर्ट पहने किसी व्यक्ति को ड्राइंगरूम से सामान ले जाते देखा। सीमा ने बताया कि अमनमणि अपने साथ किसी व्यक्ति को सारा के घर लेकर नहीं आता था। साथ लाए व्यक्ति को वह कार में ही छोड़ देता था।
विज्ञापन


सीमा ने उस दिन सफेद शर्ट पहनकर घर आने वाले का चेहरा नहीं देखा लेकिन फिर भी उन्हें यकीन है कि वह अमनमणि ही था। एएसपी को दिए बयान में सीमा ने घटनास्थल पर कपड़ों की एक गठरी मिलने की भी बात कही है।
Trending Videos

पुलिस ने गायब करा दी कपड़ों की गठरी

उन्होंने बताया कि कपड़ों की गठरी में अमनमणि की सफेद शर्ट के अलावा उसके साथियों के वो कपड़े होंगे जो सारा की बेरहमी से हत्या के दौरान खून से सन गए होंगे। चूंकि, सारा की हत्या करने वाले जानते थे कि अमनमणि इस मामले को पहले से ही मैनेज कर चुका है इसलिए उन्होंने अति आत्मविश्वास में गठरी वहीं फेंक दी होगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फीरोजाबाद पुलिस पर भी उन्होंने सवाल उठाए। कहा कि सारा गर्भवती थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया। पुलिस ने कपड़ों की गठरी भी गायब करा दी।

मामले पर एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव का कहना है ‘सीमा सिंह का बयान दर्ज कर लिया गया है। अब फीरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर उनके पहले दिए हुए बयान के बारे में जानकारी की जाएगी। दोनों बयान को मिलाकर सारा की मौत की जांच की जाएगी।’

क्यों नहीं ली गई फार्म हाउस की तलाशी
सीमा सिंह का कहना है कि फीरोजाबाद में जिस जगह पर कार में सारा का शव पाया गया, उससे करीब 50 मीटर दूरी पर एक फॉर्म हाउस है। यह फार्म हाउस बंद रहता है। सीमा और उनके बेटों ने घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान यह फॉर्म हाउस देखा था।
विज्ञापन

सीओ ने टाल दी तलाशी लेने की बात

सीमा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के वक्त मौजूद सीओ से उन्होंने फार्म हाउस का ताला खुलवाकर तलाशी लेने की मांग की लेकिन उन्होंने टाल दिया। उन्होंने फॉर्म हाउस का भी सारा की मौत से कोई कनेक्शन होने की आशंका जताई है।

सीसीटीवी कैमरों से बचकर वारदात को दिया अंजाम
सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि को पता था कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यही वजह है कि उसने सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए सारा की हत्या की।

अब इसी बात को वह अपने बचाव का आधार बनाने की कोशिश कर रहा है। अमनमणि ने पुलिस से खुद को निर्दोष बताते हुए टोल टैक्स और रास्ते में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराने की मांग की थी।

सीबीआई जांच की संस्तुति का पत्र प्रमुख सचिव से मांगा
सीमा सिंह ने प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा से मिलकर सीबीआई जांच की संस्तुति का पत्र प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सीएम के आवास गई थीं जहां से उन्हें प्रमुख सचिव गृह के पास भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें