सारा की मौत हत्या है या दुर्घटना इसस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। सारा की मां सीमा सिंह ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
सारा की मां सीमा सिंह ने फीरोजाबाद के एसएसपी पियूष श्रीवास्तव पर अमनमणि त्रिपाठी को बचाने का आरोप लगाते हुए आईजी-डीआईजी से लिखित शिकायत की है।
उन्होंने फीरोजाबाद के एसएसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर यह आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि फीरोजाबाद के एसएसपी सारा के केस के बारे में मीडिया से बातचीत करने से नाराज हैं और फोन करने के लिए मना कर दिया है।
सीमा सिंह की तरफ से 18 जुलाई को ही सिरसागंज थाना में अमनमणि त्रिपाठी, उसके पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट लिखी जा चुकी है।
उनके बेटे हर्ष ने 18 जुलाई को अमरमणि और अमनमणि पर हत्या का शक जताते हुए एक और प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने इस प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।