फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संविदा चालक भर्ती में 110 आवेदन, 75 पहले टेस्ट में पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र में संविदा चालक भर्ती रोजगार मेला समाप्त हो गया है। दो दिन में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 75 आवेदक पहले टेस्ट में पास हुए।
विज्ञापन

यह जानकारी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम कि निगरानी में कमता बस अड्डे पर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संविदा चालक भर्ती रोजगार मेला 28 व 29 जुलाई को लगाया गया था। कुल 204 पदों के लिए मेला लगाया गया था। इस मेले में 110 आवेदन आए, जिसमें 75 प्रथम टेस्ट में पास हुए। अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद, उपनगरीय डिपो एवं डिपो फोरमैन रोजगार मेले में शामिल हुए। उन्होंने मेले में आए अभ्यर्थियों से जानकारी ली तथा अभ्यर्थियों के अभिलेखो का निरीक्षण एवं परीक्षण करने के बाद टेस्ट भी लिया। अगले चरण का टेस्ट जल्द ही आहूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें