फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संतोष दीक्षित को मिला कथाक्रम सम्मान

विज्ञापन
निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में आयोजित 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 मेंवरिष्ठ कथाकार संतोष द
विज्ञापन
लखनऊ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से लेखकों और कलाकारों की रचनात्मकता, रोजगार और स्वतंत्रता पर पड़ने वाले असर को लेकर रविवार को 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 में चर्चा हुई। निशातगंज स्थित कैफे आजमी अकादमी सभागार में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कथाकार संतोष दीक्षित को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान-2026 दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार राजेंद्र राव ने की और मुख्य अतिथि शिवमूर्ति रहे। रजनी गुप्त ने संतोष दीक्षित के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि मीनू अवस्थी ने सम्मान पत्र पढ़ा। दूसरे सत्र में 'एआई, साहित्य : चुनौतियां और भविष्य' विषय पर संगोष्ठी हुई। कथाकार राकेश ने कहा कि एआई लेखकों और कलाकारों के रोजगार के लिए चुनौती बन रहा है। लेखक भी श्रमिक है, जो रचना करता है लेकिन एआई वही काम चार गुना तेजी से कर सकता है। इस मौके पर कथाकार वीरेंद्र सारंग सहित साहित्य व रंगमंच जगत के लोग मौजूद रहे।

निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में आयोजित 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 मेंवरिष्ठ कथाकार संतोष द

निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में आयोजित 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 मेंवरिष्ठ कथाकार संतोष द

निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में आयोजित 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 मेंवरिष्ठ कथाकार संतोष द

निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में आयोजित 34वें अखिल भारतीय कथाक्रम-2026 मेंवरिष्ठ कथाकार संतोष द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें