फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर मारपीट प्रकरण: भाजपा सांसद व विधायक दोनों लखनऊ तलब

Thu, 07 Mar 2019 03:02 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
sharad tripathi
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह को नोटिस जारी कर लखनऊ तलब किया है। प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल की मौजूदगी में हुई मारपीट ने चुनाव से पहले पार्टी की छवि को खराब किया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल तक मामला पहुंचने के बाद दोनों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए लखनऊ तलब किया। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम जिला योजना समिति की बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने ही खलीलाबाद (संतकबीरनगर) के सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल आपस में भिड़ गए। विकास कार्यों के शिलापट्ट पर नाम लिखने की बात पर दोनों इस कदर आगबबूला हुए कि एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान सांसद ने विधायक को खींचकर जूते से मारा, जबकि विधायक ने भी सांसद को कई तमाचे जड़ दिए।

दोनों के बीच मारपीट होते देख प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, डीएम रवीश कुमार गुप्ता समेत सभी अफसर और नेता आवाक रह गए। मंत्री, डीएम और विधायक ने बीच बचाव कराया। इसके तुरंत बाद मंत्री बैठक छोड़कर लखनऊ लौट गए। इसके तुरंत बाद सांसद कलेक्ट्रेट के किसी कमरे में जाकर छिप गए तो वहीं विधायक राकेश सिंह बघेल व उनके समर्थक परिसर में खड़े होकर सांसद का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें