फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाराणसी-छेहर्टा के बीच चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस, पीएम करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी को लखनऊ के रास्ते अमृतसर के छेहर्टा से जोड़ने के लिए 17 जुलाई से नई ट्रेन संत रविदास एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। रेलवे बोर्ड के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी और ठहराव जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर तथा लुधियाना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14623 वाराणसी से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे रवाना होकर रात 12:10 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन शाम 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 14624 छेहर्टा से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे चलकर, अगले दिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस नई ट्रेन सेवा से उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रियों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें