फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए आत्मदाह की धमकी देने वाले संत परमहंस को मिली जमानत

Thu, 20 Dec 2018 03:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महंत परमहंस दास
विज्ञापन
छह दिसंबर से पहले मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश न लाने पर आत्मदाह करने की धमकी देने वाले संत परमहंस की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को मंजूर कर ली। राम मंदिर के लिए आत्मदाह की धमकी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा था। 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें सुल्तानपुर जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर सुल्तानपुर कारागार से पेशी पर आए स्वामी परमहंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर मेरी गिरफ्तारी हुई है। मेरे साथ हुए कृत्य का परिणाम पांच राज्यों में भाजपा की हार के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले मंदिर निर्माण नहीं शुरू हुआ तो 2019 में भाजपा मुक्त भारत होगा। मुझे जेल भेज कर बीजेपी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की  सरकार रहते संत धर्माचार्य जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें