फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिसंबर से पांच दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें सारे काम

Thu, 20 Dec 2018 11:56 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
 बैंकों में अगर कोई काम है तो उसे आज ही निबटा लें। इसके बाद बैंकों में 21 और 26 दिसंबर की हड़ताल की वजह से लगातार पांच दिन तक जनता के काम नहीं हो पाएंगे। 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे, लेकिन चेक क्लीयरेंस जैसे पब्लिक के काम नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रवक्ता, अनिल तिवारी ने बताया कि 21 और 26 दिसंबर को कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। वहीं 22 दिसंबर को चौथा शनिवार और 23 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।

24 दिसंबर को बैंकों में अपने काम ही किए जाएंगे। ग्राहकों से जुड़े भुगतान और चेक जमा करने जैसे काम नहीं होंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 दिसंबर को फिर से बैंकों में हड़ताल रहेगी। 27 दिसंबर से दोबारा से बैंकों में कामकाज सामान्य हो पाएगा।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के संगठन आयबॉक ने केंद्र सरकार की वेतन वृद्धि और बैंकों के विलय की नीतियों के विरोध में 21 दिसंबर को हड़ताल की है। वहीं 26 दिसंबर को को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल रहेगी। बैंकों के कई दिन तक बंद रहने से कुछ जगहों पर कैश की किल्लत भी देखने को मिल सकती है, इसलिए जरूरी काम इससे पहले ही निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें