माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त संस्कृत कॉलेजों में प्राचार्य और प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्तियां मंडल स्तर पर की जाएंगी। इसके लिए मंडलवार रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया है।
भर्ती की अनुमति देने से पहले स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और छात्र संख्या का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में निर्देश भेज दिया है।
प्रदेश में मौजूदा समय 836 संस्कृत कॉलेज हैं। 15 मंडलों में संस्कृत कॉलेजों में प्राचार्य व प्रवक्ता के काफी संख्या में पद रिक्त हैं। इन पर भर्तियां होनी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भर्ती से पहले मंडलवार सूचना मांगी है।