फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: संस्कृत शिक्षक का आरोप, कहा- अनुसूचित जाति का होने के कारण किया जा रहा प्रताड़ित, चोटी काट दी

Thu, 08 Sep 2022 11:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक शिक्षक ने दलित होने के कारण विद्यालय के अन्य शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिक्षक अभय कुमार कोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर के सिटी इंटर कॉलेज के संस्कृत शिक्षक ने कॉलेज में चोटी काटे जाने व प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दलित होने के कारण उसे परेशान किया जा रहा है। डीआईओएस मामले की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन


सिटी इंटर कॉलेज में तैनात संस्कृत के शिक्षक अभय कोरी ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि कॉलेज में शिक्षकों ने गुट बना रखा है। यह सभी लोग उसे आए दिन यह कहकर प्रताड़ित करते हैं कि तुम अनुसूचित जाति से आते हो।

अभय कोरी का आरोप है कि कॉलेज में ही सभी ने मिलकर उसकी चोटी काट दी। मारपीट भी की। एक बार उसे निलंबित भी करवा दिया गया था। इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रहा। हालांकि कॉलेज के प्रधानाचार्य उल्टे उसी पर आरोप लगाते दिखे। पूर मामले पर डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें