फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलएलबी में संस्कृत के विद्यार्थी कौटिल्य का अर्थशास्त्र व धर्मशास्त्र पढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विवि लखनऊ परिसर में विधि शास्त्र विद्या शाखा की स्थापना होगी। यहां आगामी सत्र से तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स शुरू करने की तैयारी है। ऐसा होने पर संस्कृत के विद्यार्थी कौटिल्य का अर्थशास्त्र और धर्मशास्त्र विधि की पढ़ाई करेंगे। संस्कृत विवि के कुलपति की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक भी हुई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जयपुर शाखा में इसी साल से एलएलबी आनर्स कोर्स शुरू किया है। अब इसे लखनऊ समेत अन्य सभी शाखाओं में संचालित करने तैयारी है। विवि के अनुसार, भारतीय विधि शास्त्र में तीन वर्षीय एलएलबी ऑनर्स शुरू होने से कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में संस्कृत भाषा और धर्म शास्त्रीय परंपरा को बढ़ावा मिलेगा।
कोर्स में धर्म शास्त्रीय परंपराओं के सिद्धांतों को शामिल किया जाएगा। छात्रों को स्थायी समकालीन दुनिया की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिशीलता के जीवन से परिचित होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विवि लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि एलएलबी कोर्स शुरू करने लिए विवि प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में नए भवन, छात्रों की सुविधाएं व अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जयपुर में शुरू हुए एलएलबी कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की रूचि बढ़ रही है। जयपुर की तर्ज पर ही लखनऊ परिसर में भी संचालित करने की तैयारी है।



साइबर कानून के साथ मौलिक ग्रंथ व अंग्रेजी भाषा की होगी पढ़ाई

एलएलबी में साइबर कानून की पढ़ाई तो होगी ही साथ में मौलिक ग्रंथ और अंग्रेजी विषय को अनिवार्यता के रूप में पढ़ाया जाएगा। कोर्स में भारतीय प्रशासनिक कानून, राजधर्म, धर्मशास्त्र पारंपरिक व्यवहार विधि की पढ़ाई होगी। भारतीय पर्यावरण विधिशास्त्र, भारतीय विधि शास्त्र के अलग-अलग खंड को भी पढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार ये सभी विषय छह सेमेस्टर में पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें