आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए जो विज्ञापन जारी किया है, उसमें अधिकतम आयु एक जुलाई 2018 को 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे पहले वर्ष 2016 में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। उस वक्त आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी ऐसे थे, जो परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु पूरी कर रहे थे। वह परीक्षा नहीं हुई और नया विज्ञापन निकालकर नए सिरे से आवेदन मांग लिए गए लेकिन अब वे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते, दो साल पहले अधिकतम आयु पूरी कर चुकी हैं।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत कला विषय में शिक्षकों के 470 पद शामिल हैं। इनमें 192 पद पुरुष और 278 पद महिला शिक्षकों के हैं। कला में भी अभ्यर्थियों के लिए बीएड की योग्यता निर्धारित की गई है और अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करता है लेकिन वहां बीएड अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थियों की मांग है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तर्ज पर ही यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता का निर्धारण करे।