फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आई विरासत की लड़ाई, अमेठी शर्मसार

Sat, 26 Jul 2014 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के राजघराने में पड़ी विरासत की दरारें इतनी गहरी हो चली हैं, कि अब सड़क से भी नजर आने लगी हैं। इस इन दरारों का तमाशा बनाने के लिए अमिता सिंह पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के लड़के अनंत सिंह अपनी बहन शिवानी और मां के साथ अमेठी के राजमहल पहुंचे, अपने हिस्से के गेट पर ताला लगा पाया।

उन्होंने ताला खोलना चाहा, तो संजय सिंह की वर्तमान पत्नी अमिता सिंह के समर्थक उनके परिवार पर टूट पड़े।

समर्थकों ने न सिर्फ अनंत के ड्राइवर और पीएस की पिटाई की, बल्कि अनंत को भी मारपीट का सामना करना पड़ा। खबर के मुताबिक, बीचबचाव के लिए उतरी शिवानी को भी चोट आई है।
विज्ञापन

भड़क उठा जनसैलाब

राजघराने की इस मारपीट की खबर आस-पास के गांवों में पहुंची, तो अनंत के समर्थन में भी भीड़ जमनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते, भीड़ जनसैलाब में तब्दील हो गई और अमिता-संजय के महल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

राहुल के जाने से पहले बवंडर

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार दोपहर अमेठी में ही कार्यक्रम था। राहुल के दौरे से ठीक पहले हुए इस हादसे से कांग्रेस के हालात का गलत संदेश भी लोगों के बीच पहुंचा।

इस मामले पर राहुल गांधी को भी सफाई देनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि संजय सिंह ने सैयद मोदी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी अमिता मोदी से शादी कर ली थी।

उन्होंने अपनी पत्न गरिमा सिंह को छोड़ दिया था। उसके बाद से दो बेटियों व बेटे अनंत के साथ गरिमा कभी-कभी ही राजमहल में रहने जाती रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें