अमेठी के राज परिवार से आने वाले डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल होंगे। डॉ. संजय सिंह असम से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे और अभी एक वर्ष का उनका कार्यकाल बाकी था।
विज्ञापन
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी बीते हुए वक्त में जी रही है और इसके नेताओं के पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। आज पूरा देश मोदी के साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं। उन्होंने बताया कि मैंने कांग्रेस व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।