फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकबरनगर के विस्थापितों पर संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा

विज्ञापन
संजय सिंह ने बसंतकुंज में की सभा।
विज्ञापन
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को बसंतकुंज पहुंचकर अकबरनगर के विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। परिवारों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने योगी सरकार पर गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। विस्थापितों से प्रति माह ली जा रही 4,200 रुपये की किस्त माफ करने की मांग कर उचित मुआवजा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि 1,800 परिवारों को अकबरनगर से उजाड़कर बसंतकुंज में बसाया गया, जहां उन्हें मात्र 250 वर्गफीट के छोटे घरों में ठूंस दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन समस्याओं के समाधान की मांग करने की बात कही। उन्होंने बुलडोजर राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा, जब मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलता है तो कुछ लोग खुशी मनाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। कल हिंदुओं और दलितों की बारी भी आएगी। कहा अगर जरूरत पड़ेगी तो वह इन विस्थापितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक और फिर न्यायपालिका से भी लड़ेंगे।

संजय सिंह ने बसंतकुंज में की सभा।

संजय सिंह ने बसंतकुंज में की सभा।

संजय सिंह ने बसंतकुंज में की सभा।

संजय सिंह ने बसंतकुंज में की सभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें