फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 11 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पिंकी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज के रकाबगंज में पिंकी शर्मा (22) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके भाई मन्नू ने इसे हत्या बताकर ससुराल वालों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अयोध्या के रतनानपुर निवासी पिंकी की शादी 18 फरवरी को रकाबगंज निवासी कपड़ा व्यापारी अंकित शर्मा से हुई थी। मन्नू को रविवार दोपहर बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिंकी की मौत का पता चला। उन्होंने पति अंकित और ससुराल वालों पर पिंकी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मन्नू का आरोप है कि घटना सुबह हुई थी, पर उन्हें दोपहर 12 बजे खबर दी गई। वहीं, पति अंकित का कहना है कि वह सुबह दुकान चले गए थे और पिंकी ने फंदा लगा लिया। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें