फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव की यात्रा से राममंदिर निर्माण में नहीं आएगी कोई बाधा: शिवसेना सांसद संजय राउत

Thu, 27 Feb 2020 09:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
संजय राउत का लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सात मार्च को अयोध्या दौरे की तैयारियों को परखने शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत गुरुवार देर शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और कहा कि ठाकरे का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक है। राजनीतिक हलचल मचाने की कोई मंशा नहीं है। ठाकरे के दौरे से राममंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी।

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। रामलला को प्रणाम करेंगे और सरयू आरती में शामिल होंगे। इस दौरान हमारे सांसद, विधायक व मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बने हैं तो महाराष्ट्र में रामराज्य की बात होनी चाहिए। सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। सरकार ठीक से चल रही है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सब अच्छा चल रहा है। हमारे सामने प्रभु श्रीराम का आदर्श है। राममंदिर आंदोलन में शिवसेना की भी भूमिका रही है इसलिए हम बार-बार अयोध्या आते हैं। महाराष्ट्र को भी हम अयोध्या के रूप में देखते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भव्य राममंदिर बनने से पूरे देश में जाएगा संदेश'

संजय राउत ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही भव्य राममंदिर का निर्माण होगा जिससे कि पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा। राममंदिर ट्रस्ट धार्मिक है राजनीतिक नहीं। नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा में जल रही थी तो सरकार क्या कर रही थी?

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को सड़क पर उतरकर हिंसा रोकने के लिए पहली करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए सवाल तो उठेंगे ही।

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की हार पर राउत ने कहा कि दिल्ली में धार्मिक आधार पर चुनाव लड़ने की कोशिश की गई लेकिन जनता ने यह संदेश दिया कि अब काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें