फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

Mon, 11 Aug 2014 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन की कार्यवाही के बीच सरकार ने आयोग को सक्रिय करने के लिहाज से विघटित आयोग में प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह यादव प्रशासक बनाए गए हैं।

प्रदेश में समूह ‘ग’ की नियुक्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन की कार्यवाही चल रही है। राज्यपाल ने पिछले दिनों आयोग के गठन से जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


अब सरकार को आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों को नियुक्त करना है।

नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संजय, विभाग के संयुक्त सचिव के साथ-साथ भंग आयोग के प्रशासक की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

जब तक आयोग का नए सिरे से गठन नहीं होता है, तब तक वे आयोग की जिम्मेदारी निभाएंगे। विघटित आयोग के कर्मचारी भी प्रशासक से संबद्ध होंगे।

बताते चलें मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में गठित किए गए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को बाद में आई बसपा सरकार ने भंग कर दिया था। अब मौजूदा सरकार इस आयोग को नए सिरे से गठित करने कार्यवाही में लगी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें