लखनऊ। बालागंज के व्यापारियों ने व्यापारी समाज की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के साथ जुड़कर बालागंज इकाई का गठन किया है।
शुक्रवार को जल निगम रोड बालागंज में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। नवगठित इकाई में संजय जैन चेयरमैन, राहुल गुप्ता अध्यक्ष, नवनीत दीक्षित वरिष्ठ महामंत्री, ज्ञान द्विवेदी महामंत्री, मोनू यादव कोषाध्यक्ष, अमित वर्मा, श्याम किशोर मौर्या, सूरजमुखी साहू, सत्यनारायण मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। महेंद्र रस्तोगी, मोहम्मद इजरायल, सरवन कुमार रावत, सुरेश मौर्या, शिव कुमार जायसवाल, दिनेश रस्तोगी उपाध्यक्ष, अर्चना पाठक व हितेश जैन संगठन मंत्री, सुनील गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू रस्तोगी, पप्पू शर्मा, हरीश चंद्र मौर्य, मुरारी, रामनाथ मौर्या, सुशील मौर्या, संतोष रस्तोगी, वीरेंद्र सोनी मंत्री व मुकेश वर्मा प्रचार मंत्री चुने गए। संरक्षक मंडल में बुजुर्ग व्यापारी उमाशंकर वर्मा व हनुमान प्रसाद यादव रहे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को भी ई कॉमर्स से प्रतिस्पर्धा करने के लिए एवं परंपरागत बाजारों को बचाने के लिए अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देनी होंगी, एनी टाइम एक्सचेंज एवं एनी टाइम रिटर्न की पॉलिसी अपनानी होगी। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, लखनऊ नगर के उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।