फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मीटिंग हॉल में लगे जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से जवाहर भवन में लगी थी आग

विज्ञापन
जवाहर भवन में 20 जुलाई को लगी थी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लगने का प्रमुख कारण चौथे तल पर बने मीटिंग हॉल में लगे जंक्शन बॉक्स में शार्ट सर्किट होना था। यह बात दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आई है। मंगलवार को सुबह मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश कुमार मित्तल और एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


सीएफओ ने बताया कि जांच पूरी होने पर घटना से जुड़े अफसरों की लापरवाही की रिपोर्ट दमकल विभाग उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को भवन के व्यवस्थाधिकारी से इस बात का विवरण मांगा गया है कि उन्होंने अंतिम बार कब इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराया था। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा। उनसे जवाब मांगा जाएगा कि हर छह माह में आठ नोटिस जारी होने के बाद भी उन्होंने दमकल विभाग के अनुसार मानकों को पूरा क्यों नहीं किया।
बिना एनओसी पिकअप भवन का हो रहा संचालन

सीएफओ ने बताया कि पिकअप भवन के पास भी दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। विभाग उसे भी नोटिस जारी करेगा। वहीं, हजरतगंज स्थित नव चेतना केंद्र में भी कई कार्यालय और लाइब्रेरी हैं। उसके पास एनओसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अगर नहीं है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी इमारतों में जहां भी मानक नहीं पूरे हैं, वहां अभियान चलाया जाएगा।

जवाहर भवन में 20 जुलाई को लगी थी आग।

जवाहर भवन में 20 जुलाई को लगी थी आग।

जवाहर भवन में 20 जुलाई को लगी थी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें