फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों व बस अड्डों पर लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

Mon, 06 Jun 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वेंडिंग मशीन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सूबे के सभी जिलों में स्थित बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं व युवतियों को संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन बाल कोष (यूनिसेफ ) की ओर से सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके लिए यूनिसेफ ने रविवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और रेलवे के साथ एक अहम समझौता किया। इसका मुख्य मकसद मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों व कुंठाओं को दूर करना और युवतियों व महिलाओं को आसानी से सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराना है।

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन आयुक्त व परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि स्वच्छता को लेकर यह एक अनोखी पहल है। इसके तहत युवतियों व महिलाओं में सूबे के सभी 75 जिलों के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग मशीनों को आधार कार्ड से किया जाएगा लिंक

डेमो
उन्होंने बताया कि अगले 18 महीने के भीतर 250 वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर लगी वेंडिंग मशीनों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।

आधार कार्ड का अंतिम 6 डिजिट इसका पिन नंबर होगा। वेंडिंग मशीन में पिन नंबर डालने के बाद सेनेटरी नैपकिन मिल जाएगा। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।

वेंडिंग मशीनों की देखरेख के लिए तैनात होंगे प्रशिक्षित कर्मचारी बस अड्डों पर परिवहन विभाग वेंडिंग मशीनें लगाने के लिए जगह, बिजली व वाई-फाई कनेक्शन की सुविधा मुहैया कराएगा। इतना ही नहीं, मशीनों की देखरेख व सही संचालन के लिए दो कर्मचारी भी रखे जाएंगे, जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें