फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बिगड़े बोल: पीएम समेत भाजपा नेताओं को लेकर अभद्र भाषा का किया प्रयोग, चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 10:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)

सार

आरोप है कि गुरुवार रात अमेठ में संग्रामपुर सीएचएसी के अधीक्षक डॉ. सुनील यादव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को फोनकर एक महिला स्टाफ की फोटो खींचकर वायरल करने को लेकर बातचीत शुरू की। वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान डॉ. सुनील मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक ने गुरुवार रात प्रतापगढ़ जिले के अंतू के भाजपा मंडल अध्यक्ष को फोनकर प्रधानमंत्री समेत भाजपा नेताओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गुरुवार रात हुई बात का ऑडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आंदोलित हो गए और अंतू थाने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिछले दिनों प्रतापगढ़ जिले से स्थानांतरित होकर आए डॉ. सुनील यादव की तैनाती सीएमओ ने संग्रामपुर सीएचसी अधीक्षक के पद पर की है। डॉ. सुनील यादव प्रतापगढ़ की सीएचसी संड़वा चंडिका में तैनात थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार उनका आना-जाना अभी भी यहां लगा रहता है। गुरुवार को भाजपा की ओर से सीएचसी संड़वा चंडिका में कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में अंतू के भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव विलास उमरवैश्य की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे और कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

आरोप है कि गुरुवार रात पूर्व में यहां तैनात डॉ. सुनील यादव ने मंडल अध्यक्ष को फोनकर एक महिला स्टाफ की फोटो खींचकर वायरल करने को लेकर बातचीत शुरू की। वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान डॉ. सुनील यादव द्वारा मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता व कार्यक्रम में गए जिला मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है। मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम प्रधानमंत्री के सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने की बात कहते ही डॉक्टर द्वारा प्रधानमंत्री पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शुक्रवार सुबह ऑडियो वायरल होते ही संड़वा चंडिका क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और अंतू थाना पहुंच गए।

मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर अंतू पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद अंतू पुलिस पूरे प्रकरण व वायरल ऑडियो की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि वायरल ऑडियों की जानकारी होने पर अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कहा यदि उन्हें दर्ज केस की प्रति अफसरों द्वारा मुहैया कराई जाएगी तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें