सीएम योगी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद कीजिए 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही होता था। मुजफ्फरनगर में छह महीने तक दंगा हुआ। बरेली के लिए तो जैसे साल में चार दंगे पेटेंट हो गए थे। अलीगढ़, लखनऊ , कानपुर जैसे जिलों में दंगे होते थे। लोग डर में रहते थे, व्यापारी व्यापार करने से घबराता था। आज तो दंगा नहीं होता। आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है।
सीएम योगी ने कहा, 'महाकुंभ को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश लोगों का आतिथ्य सत्कार पूरे भारत और 100 से ज्यादा देशों के लोगों ने देखा। ये दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लंबा चलने वाला धार्मिक आयोजन था। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पुलिस के व्यवहार और स्वच्छता की तारीफ सभी ने की। पुलिसकर्मियों ने 16-16 घंटे तक जनता की सेवा की। अलग-अलग विभागों ने पूरे समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश से 66 करोड़ श्रद्धालु आए। तमाम जनपदों से गुजरते हुए आए होंगे लेकिन न तो कहीं लूट की घटना हुई, न अपहरण की घटना हुई, न छेड़छाड़ की घटना हुई , न चोरी की घटना हुई। ये आतिथ्य सरकार का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ये वही यूपी था जब यहां बात-बात पर दंगे होते थे। व्यापारी घबराते थे कि पता नहीं कब दंगा हो जाए और सामान आग की भेंट चढ़ जाए। आज प्रदेश दंगामुक्त है। सभी पर्व शांति और भव्यता के साथ संपन्न होते हैं। ईद, दिवाली, क्रिसमस, गुरुपर्व, जगन्नाथ जी की झांकी हो या खाटू श्याम की यात्रा, उत्साह और उमंग के साथ निकलते हैं।'
सीएम योगी ने बंगाल हिंसा का किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा, जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद करिए 17 के पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही होता था। कभी मुजफ्फरनगर के दंगे। छह महीने तक चला था मुजफ्फरनगर का दंगा। बरेली, साल में चार दंगे तो उनके लिए जैसे पेटेंट हो गए थे। अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर और न जाने कहां-कहां, कोई जिला ऐसा नहीं था। कोई पर्व या त्योहार आता था तो पर्व और त्योहार का उत्साह इसलिए मंद पड़ जाता था, सज्जन और शरीफ लोगों को आशंका होती थी कि पता नहीं दंगा की चपेट में कौन आ जाए। व्यापारी इसलिए व्यापार करने से घबराता था कि कब दंगा हो जाए और उसका सामान आग भेंट चढ़ जाए। आज तो दंगा नहीं होता है, आज तो उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। आज उत्तर प्रदेश हर पर्व और त्योहार को उसी उत्साह, उमंग के साथ मनाता है। क्या होली, क्या दीपावली, क्या ईद, क्या क्रिसमस, क्या गुरु पर्व... हर धर्म, संप्रदाय का त्योहार उसी उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है।''
'एक्सप्रेस-वे हमने बाद में 11,800 करोड़ रुपये में बनाया'
सीएम योगी ने कहा कि हम जब आए, तब बताया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन रहा है। जब समीक्षा की, तब बताया गया कि कार्य प्रारंभ ही नहीं हुआ। 2016 में बिना जमीन के शिलान्यास हो गया। 15,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट था। वही एक्सप्रेस-वे हमने बाद में 11,800 करोड़ रुपये में बनाया। ये वही लोग हैं, जो इंग्लैंड की यात्रा करते हैं और बाद में शराफत का चेहरा लेकर आपके बीच मीठी-मीठी बातें करने आते हैं।
यह भी पढ़ें: Samwad 2025: 'लोकतंत्र की सशक्त आवाज और सबसे बड़ी ताकत है संवाद', सीएम योगी ने अमर उजाला को दी बधाई