फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: क्या परिवार से ही बनता रहेगा सपा का अध्यक्ष? जानें इस सवाल पर अखिलेश ने क्या दिया जवाब

Fri, 18 Apr 2025 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

17 अप्रैल से लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया और अमर उजाला के स्थापना दिवस की बधाई दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव से अध्यक्ष पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाता है। भाजपा में अध्यक्ष चुना नहीं जाना, कुछ लोगों को मिलकर तय करना होता है। जो लोग 'वन इन नेशन वन इलेक्शन' की बात कर रहे हैं, हम उनसे कहते हैं यूपी का एक चरण में चुनाव कराकर दिखाओ। जब आप एक अध्यक्ष नहीं चुन पा रहे हो तो 'वन नेशन वन इलेक्शन' कैसे करा पाओगे। 

जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि सपा का अध्यक्ष क्या परिवार से ही बनता रहेगा। आपके ऊपर परिवारवाद का आरोप लगता है। तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, परिवार से बनना या ना बनना, उसे अपनी काबिलियत दिखानी पड़ेगी, बिना काबिलियत के कोई अध्यक्ष नहीं बनकर रह सकता। भाजपा वाले दूसरों की चिंता करते हैं, वो खुद परिवारवाद से जुड़े हैं, वो अपने आप को सबसे बड़ा परिवार कहते हैं, उनसे बड़ा खतरनाक परिवार नहीं हो सकता है। वह बोले- कहां परिवारवाद नहीं है। यूपी को मुख्यमंत्री की मठ से रिश्तेदारी नहीं होती तो सीएम बनने का मौका नहीं मिलता। अखिलेश ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद भरा पड़ा है। कल्याण सिंह के परिवार के लोग हैं राजनीति में। मध्य प्रदेश में, महाराष्ट्र में हर जगह भाजपा में सबसे ज्यादा परिवारवाद है।

'सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए, इनके मोबाइल घटिया'
उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए। जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सके। जिन बच्चों को ये लैपटॉप मिले उनकी एक अलग कहानी है। वो कैसे पढ़े, पूरे परिवार को उससे पढ़ने का मौका मिला। एक लैपटॉप से एक बच्चा नहीं बल्कि पूरे परिवार के लोग पढ़ें। हमने अपनी और नेताजी की फोटो लगाई। इस सरकार ने उसकी नकल की और मोबाइल पर अपनी फोटो लेकर आए। इन लोगों ने जो मोबाइल बांटे हैं वो घटिया हैं।

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने लखनऊ, आगरा, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो दी। दिल्ली से यूपी को मेट्रो से हमने जोड़ा। भाजपा सरकार बताए इन्होंने कौन इस पर क्या काम किया। हमने वाराणसी में मेट्रो की तैयार की थी, इस सरकार ने प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में मेट्रो नहीं बनने दी। इस सरकार ने वाराणसी में मेट्रो नहीं बनने दी। ये कहते हैं हम गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे। गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनेगी, बारिश होती तो वहां नाव चलानी पड़ेगी। सोचिए सीएम अपने गृह जनपद का पानी नहीं निकाल पा रहे हो इससे बुरा और क्या हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  Samwad 2025: 'हम संविधान तो कुछ लोग मन विधान से चलना चाहते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले अखिलेश यादव
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा, 'आगरा में हमने मुगल म्यूजियम बनवाया। मुख्यमंत्री जी गए बोले मुगल म्यूजियम नहीं होगा, ये छत्रपति शिवाजी के नाम से होगा। मैंने कहा बहुत अच्छी बात है। छत्रपति शिवाजी के नाम से कर दो और उनकी मां की भी प्रतिमा यहां पर लग जाएगी। आप नाम बदल रहे हो, राजनीतिक लाभ लेना चाहते हो। लेकिन दुनिया का वन ऑफ द बेस्ट आर्किटेक्ट म्यूजियम जो बन रहा था, आज भी आपने उसका बजट नहीं दिया। आठ-नौ साल हो गए बंद पड़ गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें