रायबरेली। ड्रग इंसेपक्टर ने सलोन कस्बा स्थित अतुल नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोर में छापा मारा। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पांच दवाओं की बिक्री रोक दी। तमाम खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
ड्रग इंस्पेक्टर शीपेंद्र प्रतान सिंह ने सलोन के अतुल हॉस्पिटल में संचालित एक मेडिसिन सेंटर का निरीक्षण किया। दवाओं के विक्रय के प्रपत्र नहीं मिले। एक्सपायर्ड दवाएं रखने के लिए अलग से रैक नहीं मिला। लाइसेंस भी दुकान पर प्रदर्शित नहीं किया गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर बच्चों की सीरप व दवा का नमूना भरा।
नशे से संबंधित दो दवाओं समेत पांच दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। पांचों दवाओं से संबंधित बिल उपलब्ध कराने के आदेश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरने के साथ ही पांच दवाओं की बिक्री रोकी गई है। निरीक्षण में मिली खामियों के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।