फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा व बसपा को दलितों से ज्यादा अपने परिवार की चिंता, बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Thu, 29 Nov 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धोबी समाज के सम्मेलन में डॉ दिनेश शर्मा का सम्मान करते कार्यकर्त्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को देश व प्रदेश के दलितों से ज्यादा अपने परिवार की चिंता रही है। इन तीनों ने वोट बैंक की तरह दलितों का  इस्तेमाल कर अपने परिवार को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


भाजपा शासन में ही यह संभव है कि पिछड़े वर्ग के नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री और अति दलित वर्ग के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने हैं। वह बुधवार को भाजपा एससी मोर्चा की ओर से विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित धोबी समाज के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे।

 डॉ. दिनेश शर्मा ने गांधी नेहरू परिवार के साथ सपा बसपा पर हमला बोला। कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासन में गांधी परिवार के सदस्य ही प्रधानमंत्री बने। अब भी परिवारवाद के नाते कांग्रेस की कमान 50 साल के नौजवान के पास है जो बाएं हाथ से कैलाश मानसरोवर की आरती कर आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दलित वर्ग जानना चाहता है कि कांग्रेस ने अपने दलित नेता जगजीवन राम को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनने दिया। सपा के बारे में कहा, एक दल ऐसा है जिसमें ब्लॉक प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक एक ही परिवार के हैं। विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री भी उनके ही परिवार के सदस्य बनते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कहा, सबसे ज्यादा अनुसूचित विधायक व पार्षद भाजपा में

भाजपा एससी मोर्चा का सम्मेलन - फोटो : amar ujala
उधर, बसपा में भाई को ही पहले पद दिया गया फिर हटा दिया गया। कहा, सबसे ज्यादा अनुसूचित विधायक व पार्षद भाजपा में हैं। उन्होेंने कहा, कांग्रेस चार साल तक केंद्र सरकार पर एक भी आरोप साबित नहीं कर सकी। अब चुनाव नजदीक आते ही भ्रामक प्रचार कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान को विदेशी सहायता मिलना बंद हुआ। वहां की सरकार बंदरगाह तक नीलाम करने जा रही है। भाजपा ही ऐसी अकेली पार्टी है जो भीमराव आम्बेडकर, संत गाडगे के सिद्धांतों और विचारों का सम्मान करते हुए ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है।

सम्मेलन में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर, विधायक बंबालाल दिवाकर, लाल बहादुर, दिनेश चौधरी, धनंजय कनौजिया, जयमंगल कनौजिया, संजीव दिवाकर, भगवती सागर, राजेश दिवाकर, कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र कनौजिया व रामनरेश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें