फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले - इससे राज्य में शांति सौहार्द बिगड़ा... पर सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

Sun, 01 Dec 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अयोध्या

सार

फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि संभल हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने राहत दी है। उन्होंने कहा कि युवा और किसान महंगाई-बेरोजगारी से परेशान हैं पर सरकार संसद नहीं चलने दे रही है।
विज्ञापन
फैजाबाद से अयोध्या के सांसद अवधेश कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि संभल हिंसा के कारण प्रदेश में शांति और सौहार्द का माहौल बिगड़ा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने राहत दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग महंगाई और बेरोजगारी जैसे मामले संसद में उठाना चाहते थे लेकिन सरकार संसद नहीं चलने दे रही है जिससे कि इसकी कमियां सामने न आ जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा और किसान देश की रीढ़ होते हैं। युवा बेरोजगारी से परेशान है। महंगाई से जनता परेशान है। पीएम मोदी ने सरकार बनने पर महंगाई कम करने का वादा किया था पर जनता को कोई राहत  नहीं मिली है।
 

बता दें कि संभल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को तीन दिन में मामले को सूचीबद्घ करने का निर्देश दिया है। वहीं, मामले में ट्रायल कोर्ट को अन्य कोई भी कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें