फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: अखिलेश ने जारी किया वीडियो, कहा- संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट, सर्वे के नाम पर तनाव फैलाने की कोशिश

Sun, 24 Nov 2024 10:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Sambhal violence: संभल हिंसा के मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन
संभल हिंसा पर अखिलेश ने जारी किया वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल मामले में एक्स के माध्यम से कहा कि सर्वे के नाम पर तनाव फैलाने की साजिश का सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले और जो अपने साथ समाजिक सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से नारेबाजों को ले गए उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ बार एसोसिएशन भी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करे।
विज्ञापन


विज्ञापन

यह हुई थी घटना

संभल जामा मस्जिद विवाद - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंचे कोर्ट कमिश्नर के विरोध में रविवार की सुबह मस्जिद के पास एकत्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। हिंसक हुई भीड़ ने चंदौसी के सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन भीड़ काबू में नहीं आई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की तो भगदड़ मच गई। बवाल के दौरान हयातनगर निवासी रोमान, फत्तेहउल्ला सराय निवासी बिलाल और मोहल्ला कोट तबेला निवासी नईम की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी और दर्जनों लोग घायल हो गए। मुरादाबाद से पहुंचे डीआईजी फोर्स के साथ हालात काबू करने में लगे हैं। रविवार सुबह 7:30 बजे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के अंदर सर्वे शुरू किया। सर्वे की जानकारी पर मस्जिद के आसपास भीड़ जमा हो गई। कम समय में दोबारा सर्वे और छुट्टी के दिन सुबह-सुबह प्रक्रिया शुरू करने पर सवाल उठाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। देखते-देखते पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस में भगदड़ मच गई। हिंसक भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें