फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: दो दिन के बाद प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का भी अलर्ट

Sun, 24 Nov 2024 09:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि पछुआ हवाओं की वजह से प्रदेश में गलन बढ़ेगी। साथ ही पारा भी गिरेगा। 
विज्ञापन
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के असर से दिन में भी ठंड का प्रभाव बढ़ा है। उप्र के अधिकांश हिस्सों में रविवार को दिन में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चली। इससे कई इलाकों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है जिसका असर मैदानी इलाके में भी देखने को मिल रहा है। दिन में तपिश नहीं बल्कि गुनगुनी धूप रही।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल 26 नवंबर तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव क्षेत्र के असर से 27 नवंबर से फिर से पारे में गिरावट आएगी और प्रदेश में दोबारा कोहरा देखने को मिलेगा।

रविवार को 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। वाराणसी में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और झांसी में 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में 9.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 10.5 डिग्री और नजीबाबाद में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से प्रभावित हुई ट्रेनें और विमान

लखनऊ में हो सकता है घना कोहरा। - फोटो : amar ujala
कोहरे में ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। स्पेशल ट्रेनों का दम ज्यादा घुट रहा है। स्पेशल ट्रेनें रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हैं, जिससे पैसेंजरों का हाल-बेहाल है। वहीं विमानों का संचालन भी गड़बड़ाया है।रेगुलर ट्रेन 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं 04064 आनंदविहार टर्मिनल जोगबनी स्पेशल पंद्रह घंटे, 04059 जयनगर आनंदविहार स्पेशल दस घंटे, 05284 जयनगर मनिहारी स्पेशल दस घंटे, 04005 सीतामढ़ी नई दिल्ली स्पेशल 18 घंटे, 04096 अयोध्या फेस्टिवल स्पेशल पांच घंटे, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल 12 घंटे, 05326 एलटीटी गोरखपुर स्पेशल छह घंटे, 22121 मुंबई एलटीटी एसी सुपरफास्ट 11 घंटे, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 22122 एलटीटी मुंबई एसी सुपरफास्ट 12 घंटे, 12369 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची।

इसी क्रम में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान एएक्सबी 1119 रविवार को एक घंटे, इंडिगो की 6ई-2077 आधे घंटे लेट रवाना हुई। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6ई-505 पैंतालिस मिनट, इंडिगो की ही 6ई-6469 पैंतीस मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। लखनऊ से बंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एएक्सबी-2718 सवा दो घंटे व बंगलुरु से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान एएक्सबी-2711 चालीस मिनट लेट रही। ऐसे ही लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-2245 सवा एक घंटे, एयर इंडिया की एआई-626 एक घंटे, इंडिगो की 6ई-5241 पौने घंटे देरी की शिकार हुई। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5264 डेढ़ घंटे, इंडिगो की ही 6ई-5088 पैंतीस मिनट व एयर इंडिया की एआई-625 पचास मिनट लेट रही। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-6166 पौन घंटे लेट रवाना हुई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें