फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स मांगने पर फिर भड़के सपाई, उत्पात

Sat, 25 Jan 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती और औरैया में टोल प्लाजा पर सपाइयों की गुंडई के बाद लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अहमदनगर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने से भड़के सपाइयों ने कर्मचारियों को न केवल धमकाया बल्कि पिटाई भी कर दी।

इसके बाद फायरिंग कर बैरियर तोड़ते हुए लखनऊ की ओर निकल गए। सभी गाड़ियों में सपा का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने तहरीर मिलने व जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।गुंडई की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हैं।
घटना थाना जैदपुर के अंतर्गत अहमदनगर टोल प्लाजा पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है।

गोरखपुर से आ रही तीन स्कॉर्पियो, जिन पर यूपी 52 बीएच नंबर पड़ा था, टोल प्लाजा के एक नंबर के केबिन के सामने से बिना टैक्स दिए आगे बढ़ने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें