समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी। जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर पर इसकी कार्ययोजना बनेगी। गांवों में चौपाल होगी। इसमें भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा।