फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2022 में सपा को 22 कदम नहीं चलने देगी जनता

Mon, 19 Jul 2021 09:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से आरएसएस पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संघ की बैठकों और कार्यप्रणाली पर अखिलेश का सवाल उठाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यशैली में बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान और विकास एक अहम कड़ी है। इससे स्वयंसेवक का निर्माण होता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 से 2021 तक हर चुनाव में जनता की ओर से नकारे जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर भी समझ में नहीं आ रहा है कि जनता किसे काम करने का जनादेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सपा को प्रदेश की जनता 2022 में 22 कदम भी नहीं चलने देगी।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से आरएसएस पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संघ की बैठकों और कार्यप्रणाली पर अखिलेश का सवाल उठाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यशैली में बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान और विकास एक अहम कड़ी है। इससे स्वयंसेवक का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले अखिलेश यादव इससे अनजान हैं। सपा में संवाद व समीक्षा नहीं बल्कि परिवार का फरमान चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ पर कार्य करने वाला कोई भी किसी भी जाति का कार्यकर्ता भविष्य का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित पद तक पहुंच सकता है। लेकिन, परिवारवादी व्यवस्था पर चलने वाले दलों में सत्ता तथा संगठन का केन्द्र परिवार होता है इसलिए वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने संकल्प वादे के पूरे किए हैं। कोविड से लड़ने के यूपी मॉडल की प्रशंसा पूरे विश्व ने की है। उन्होंने कहा कि अंतिम सांसे गिन रही सपा के मुखिया को सत्य समझ कर दुष्प्रचार छोड़ सकारात्मक राजनीति करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें