फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में 18 व 48 सीटों पर दांव लगाएगी समाजवादी पार्टी

Thu, 15 Nov 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में क्रमश: 18 व 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में सपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में चुनावी सभा की।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियों का गठबंधन 54 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इनमें 18 सीटों पर सपा और 36 पर गोंडवाना पार्टी के उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश में भी सपा व गोंडवाना पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां सपा ने 48 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे में किसानों का कर्ज माफ  होगा। अखिलेश 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर (दुर्ग) तथा 18 नवंबर को पथरिया (दमोह) एवं पवई (पन्ना, मध्य प्रदेश) में चुनावी सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें