फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सपा में विवादों की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं स्टीव जार्डिंग

Sat, 31 Dec 2016 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सोशल मीडिया पर स्टीव जार्डिंग का एक मेल वायरल हो रहा है। स्टीव हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव की रणनीति तैयार करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मेल से तो यही लग रहा है कि ताजा विवाद की स्क्रिप्ट स्टीव ही लिख रहे हैं। स्टीव की ओर से अद्वैत नाम के व्यक्ति को संबोधित मेल में मीडिया प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए गए हैं।

24 जुलाई के इस मेल में सीनियर यादव को पारिवारिक विवाद को तूल देने की सलाह दी गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि इसके लिए अंकल को निशाने पर रखा जाए और जूनियर यादव को पार्टी के भावी लीडर के रूप में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेल का आशय ये

​मेल में इसपर प्राथमिकता से काम करते हुए एडविट को भारतीय समय के अनुसार दो बजे बातचीत करने को कहा गया है। कहने की जरूरत नहीं कि सीनियर यादव से उनका आशय मुलायम को लेकर है जबकि जूनियर यादव के रूप में अखिलेश बताया गया है।

स्टीव के मेल में जिस अद्वैत का जिक्र है वे अद्वैत सिंह है जो भारत में उनकी ओर से सपा के लिए काम कर रहे हैं। इस मेल में बुनियादी क्षेत्र की परियोजनाओं के एक साथ उद्घाटन का भी सुझाव दिया गया है।

इस मेल में अद्वैत को किसी एमजे के साथ संपर्क करने को भी कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें