फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nigam Election: नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- पूरी ताकत से लड़ेंगे

Mon, 03 Oct 2022 09:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में हुए सम्मेलन में प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद सपा ने अब नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम पूरी ताकत से नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए प्रभारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रत्याशियों के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी नगर निगम प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में जाएं और चुनाव को लेकर रणनीति तय करें। नगर कमेटी भंग होने की वजह से हर जगह तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो वार्ड सदस्य पद के तीन-तीन उम्मीदवार चुनेगी। फिर विधायकों से चर्चा के बाद इनमें से मेरिट के हिसाब से उम्मीदवार तय होंगे।

विज्ञापन


सपा में राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं लेकिन अभी तक अन्य कमेटियों का गठन नहीं किया गया है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से दो माह पहले प्रभारी नियुक्त किए गए थे। खास बात यह है कि हर नगर निगम में दो से तीन विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये प्रभारी संबंधित जिलों के बजाय दूसरे जिलों के हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने के बाद अब पार्टी नगर निगम चुनाव पर फोकस कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव को पार्टी पूरी सक्रियता से लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें