कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लोगों के सम्मान में शनिवार को सभा आयोजित हुई। सुपर मार्केट स्थित सपा दफ्तर में सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इनमें बछरावां विकास क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता पासी, पूर्व प्रधान शत्रोहन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम चौधरी आदि शामिल रहे।
सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि रिकार्ड तोड़ महंगाई से आम जनता हताश एवं निराश है, किसान भी परेशान है। इस मौके पर जिला महासचिव मो. अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, देवीदीन, अनूप पासी, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।