फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को एक और झटका, एमएलसी आशोक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा

Wed, 09 Aug 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इस्तीफा दिखाते अशोक बाजपेयी
विज्ञापन
सपा से एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह के इस्तीफे के बाद बुधवार को एक और एमएलसी अशोक बाजपेयी ने विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


अशोक बाजपेयी ने विधानपरिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी में नेती जी की हो रही उपेक्षा के चलते दिया है। जिसने पार्टी को खड़ा किया आज पार्टी में उसी की उपेक्षा हो रही है।

अख‌िलेश यादव ने रक्षाबंधन पर पार्टी छोड़कर जाने वाले सपा नेताओं को डेपुटेशन पर जाने वाले नेता कहा था। साथ ही उन्होंने कहा ‌था कि जिसे जाना है वो जाए लेकिन बेबुनियाद आरोप लगाकर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 29 जुलाई का अमित शाह के यूपी दौरे के शुरू होते ही सपा से एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों एमएलसी ने बाद में भाजपा का दामन भी थाम लिया। उस वक्त एग और एमएलसी के इस्‍तीफा देने की खबरें आ रहीं थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें