फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत स्थिर, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा इलाज

Sat, 08 Aug 2020 08:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को जांच में पेशाब के रास्ते में संक्रमण पाया गया है। उन्हें देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल यादव और सैफई से भी परिवार के कई लोग अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुलायम सिंह को बृहस्पतिवार को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह को अभी 2 से 3 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा। संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

डॉ. कपूर का कहना है कि डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। उनका पेट दर्द कम है और हालत स्थिर है। मालूम हो कि मुलायम सिंह माह भर पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो सबसे पहले कोविड 19 की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मुलायम सिंह को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य कारणों से मुलायम राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। अब वह यदा-कदा ही सार्वजनिक समारोहों में दिखते हैं। उनकी पहचान एक जमीनी नेता के तौर पर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके बेहद करीबी मित्र अमर सिंह का निधन हुआ। जिस पर मुलायम ने एक बयान जारी कर शोक प्रकट किया। वह मीडिया के सामने नहीं आए। वह लखनऊ में रहते हैं और उनके घर पर हर रोज उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। उनके अस्पताल में भर्ती होने पर बड़ी संख्या में समर्थक उनका हालचाल लेने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें