फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर पीएम पर साधा निशाना, शहर भर में लगवाए पोस्टर, लिखा- याद है ना

Thu, 11 Mar 2021 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईपी सिंह ने ये पोस्टर लगवाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ में जगह-जगह पीएम मोदी के पोस्टर लगवा दिए। इन पोस्टर पर बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार... अबकी बार मोदी सरकार... लिखा हुआ है। सपा नेता ने लिखा कि याद है ना... इनका ये वादा।

विज्ञापन


आईपी सिंह ने सिर्फ शहर में ही बैनर-पोस्टर नहीं लगवाए बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्वीट किया। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा कि जो सिर्फ करे झूठ प्रचार, उखाड़ फेंको ऐसी सरकार।

भाजपा अपना ही महान विज्ञापन भूल न जाए इसलिए मैंने फिर से वो विज्ञापन लखनऊ शहर के चारों ओर लगवा दिए हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है की आप देश भर में इन होल्डिंग्स को लगवाएं और प्रधानमंत्री को उनके वादे याद दिलाएं।
विज्ञापन

 

हालांकि, पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत ही पोस्टर हटा लिए गए। बता दें कि आजमगढ़ निवासी आईपी सिंह 2019 से पहले भाजपा के ही सदस्य थे। इस दौरान उन्होंने खुलकर सपा सरकार का समर्थन किया जिसके बाद उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें