फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानमंडल सत्र के पहले दिन सपाइयों ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 18 Dec 2018 11:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन व नारेबाजी करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। आज सत्र के पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था व किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरा और नारेबाजी की।

विज्ञापन


सपाइयों का कहना है कि सरकार किसानों से जुड़े वादे पूरे नहीं कर रही है। वहीं, कानून-व्यवस्था बेहाल है। बुलंदशहर में हुई हिंसा इसका प्रमाण है। प्रदेश के नागरिक भयभीत हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार से शुरू हुए विधानमंडल सत्र में अनुपूरक बजट को पास कराए जाने सहित अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। इस सत्र के लिए फिलहाल शुक्रवार तक का ही कार्यक्रम तय किया गया है। विपक्षी दलों ने विधानमंडल सत्र की समयावधि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें