फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अम्बेडकरनगर में सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर, एक हिरासत में

Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
अम्बेडकरनगर में सपा नेता मोहम्मद अयाज गुल्लू को बुधवार देर रात टांडा नगर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। 


बताया जाता है कि रात करीब 12:30 बजे जब गुल्लू ताज टॉकीज चौराहे के निकट मौजूद थे तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली पेट में लगी है जबकि दूसरी कंधे के पास है।

घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल सपा नेता को पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें बाद में ट्रामा सेंटर रेफर करना पड़ा। 


घटना के बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया। सपा नेता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक विद्यालय प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। घायल के अनुसार विद्यालय प्रबंधकीय विवाद में घटना को अंजाम दिलाया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें