लोकसभा के उपचुनाव में गोरखपुर व फूलपुर में मोदी और योगी के अहंकार की हार हुई है। उपचुनाव में सपा को बसपा का समर्थन मिलने से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने फैजाबाद के रौनाही के गांव शेख अलाउद्दीनपुर स्थित मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद के आवास पर कहीं।
वे बसपा के पूर्व मंत्री व विधान मंडल के नेता लालजी वर्मा के पुत्र के निधन पर टांडा स्थित उनके आवास से लौटे थे। मो. एजाज अहमद के पिता की दो सप्ताह पूर्व हुए निधन के पर पूर्व मंत्री ने शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सपा-बसपा की जीत से भाजपा के लोग बौखला गये हैं। भविष्य में भी यदि सपा-बसपा का गठबंधन बना तो भाजपा पूरे प्रदेश में आगामी लोकसभा के चुनाव में खाता नहीं खोल पायेगी।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, अब्बास अली जैदी रूश्दी मियॉं, कृष्ण कुमार पटेल, जाकिर हुसैन पाशा मौजूद रहे।