फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election 2022: शिवपाल सिंह यादव का अखिलेश पर पलटवार, बोले-नेताजी पर आरोप लगाने वाले का कभी समर्थन नहीं करेंगे

Mon, 18 Jul 2022 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। यूपी में 403 विधायक विधानसभा भवन में मतदान करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सपा विधायकों के साथ वोट डाला। उन्होंने सभी विधायकों से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करने की अपील की। रविवार को गोमती नगर में अखिलेश यादव ने विधायकों संग बैठक की थी और सभी विधायकों को पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव बोले- नेताजी पर आरोप लगाने वाले का कभी समर्थन नहीं करेंगे
वहीं, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को भी अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा था जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही नेताजी को अपमानित किया है।

भाजपा के कहने पर चाचा शिवपाल ने लिखी थी चिट्टी
उधर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे वायरल करवाया है। बता दें कि शिवपाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा था कि यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट कहा था अत: उन्हें समर्थन देने पर विचार करें।
विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष बोले- सपा से नाराजगी की कई वजह
वहीं, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी की कई वजह हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ना तो यूपीए के प्रत्याशी ने उनसे वोट मांगा ना ही यूपीए के किसी नेता ने उनसे वोट मांगा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मत एवं समर्थन मांगा है इसलिए वह और उनके दल के सभी विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें