फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आत्महत्या: परिजनों से मिलने कन्नौज जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, करेगा जांच

Wed, 17 Jan 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवती की आत्महत्या मामले की जांच करने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल कन्नौज जाएगा और पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में एक दबंग अध्यापक की जोर जबरदस्ती से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कन्नौज जाएगा। सपा प्रतिनिधिमंडल मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल में सपा की समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव, समाजवादी महिला सभा कन्नौज की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया, औरैया की पल्लवी पाल, विधूना की रचना सिंह, सपा के प्रदेश सचिव रामपाल नायक बंजारा, सपा के कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान और विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले से ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें