फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सपा ने मध्य प्रदेश में जारी किया घोषणा पत्र, जातीय जनगणना के साथ पीडीए पर खेला दांव

Tue, 17 Oct 2023 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराने के साथ ही पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मंगलवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा ने सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराने सहित पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

विज्ञापन


सपा ने पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है और कहा कि जनता को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - 51 घाटों पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, दीपोत्सव को छठवीं बार गिनीज बुक में दर्ज करने की तैयारी

ये भी पढ़ें - सरकार कुछ खास बनाने वाली है आपकी दिवाली, इस बार कहीं नजर न आए अंधेरा; कुछ ऐसी है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने का वादा किया है और महिलाओं को समाजवादी पेंशन देने का एलान किया है।

सरकारी कर्मचारियों को साधने ने लिए पार्टी ने पुरानी पेंशन के वादे को घोषणापत्र में शामिल किया है। वहीं, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया है।

सपा ने वादा किया है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ होने पर जनता में समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को बढ़ावा देगी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा के साथ ही युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी।

अखिलेश यादव ने जनता से वोट करने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें