समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ खंड से राम सिंह राणा, आगरा खंड से डॉ. असीम, मेरठ से शमशाद अली, वाराणसी से आशुतोष सिन्हा तथा इलाहाबाद-झांसी खंड से डॉ. मान सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से उमाशंकर चौधरी पटेल, वाराणसी से लाल बिहारी, बरेली-मुरादाबाद खंड से संजय कुमार मिश्रा, मेरठ से धर्मेन्द्र कुमार, आगरा से हेवेन्द्र सिंह चौधरी हऊआ तथा गोरखपुर-फैजाबाद खंड से अवधेश कुमार सपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।