फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेल्समैन के असलहा सटाकर लूटा मोबाइल, की हवाई फायरिंग

Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेल्समैन के असलहा सटाकर लूटा मोबाइल, की हवाई फायरिंग
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में दुर्गागंज रेलवे लाइन के किनारे बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों ने सेल्समैन के असलहा सटाकर उनका मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की है।
विज्ञापन


आकाश तिवारी की बीयर दुकान में रामबाबू सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें दुकान की चाबियां और टिफिन था। दुकान से कुछ दूरी पर सुनसान जगह दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रामबाबू कुछ कर पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल लूट लिया। और फायरिंग कर भाग निकले। इंस्पेक्टर नवाब अहमद का कहना है कि तहरीर नहीं मिली। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें