फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ रायबरेली रेलखंड पर जांची सेफ्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा ने बृहस्पतिवार को रायबरेली, उतरेटिया, चारबाग रेलखंड का निरीक्षण किया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इंटर रेलवे सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के तहत रेलखंड का जायजा लिया गया। बोरा ने विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की सेफ्टी परखी। उन्होंने गंगागंज स्टेशन के निकट स्थित लेवल क्रॉसिंग, बछरावां के निकट ददौली पुल का जायजा लिया। बछरावां व निगोहां स्टेशन भी गए। इसी क्रम में लखनऊ पहुंचकर दुर्घटना राहत ट्रेन व रनिंग रूम की व्यवस्थाओं की जानकारियां लीं। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को संरक्षा सर्वोपरि के मूलमंत्र का अनुसरण कराया। निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें